छत्तीसगढ़जगदलपुर

छठ महापर्व से पहले महापौर संजय पाण्डे ने किया घाटों का निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा के दिए निर्देश

जगदलपुर। आगामी छठ महापर्व 2025 को लेकर नगर निगम पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। महापौर संजय पाण्डे ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख छठ पूजा स्थलों – गंगा मुंडा तालाब, दलपत सागर एवं अन्य घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद बसंती समरथ, पूर्व पार्षद अतुल कौशल एवं कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, अजय बानिक और विमल पांडे उपस्थित रहे।

वहीं दलपत सागर स्थित राम मंदिर छठ घाट का महापौर ने विशेष रूप से अवलोकन किया। इस अवसर पर रितेश सिन्हा, पंडित विपिन तिवारी, सीमा चौबे, आदर्श सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान

महापौर श्री पाण्डे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घाटों की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहे।
गंगा मुंडा तालाब में वीड हार्वेस्टर मशीन लगातार चलाकर जलकुंभी और कमल नाल हटाए जा रहे हैं, वहीं घाटों पर लगे टाइल्स को रंगने और मरम्मत का कार्य भी चल रहा है।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा, आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। प्रत्येक घाट पर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा कर सकें।

नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील

महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे तालाब या घाटों में कचरा अथवा प्लास्टिक सामग्री न फेंकें।
उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गीले और सूखे कचरे को अलग रखें और निगम के कचरा वाहनों को ही सौंपें।

स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण छठ का संकल्प

महापौर संजय पाण्डे ने अंत में सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे नगर निगम का सहयोग करते हुए छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाएं।
उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!