भाजपा नेता ‘रूपसिंह मण्डावी’ बने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली अहम जिम्मेदारी – संभालेंगे एसटी आयोग की बागडोर
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
देखें आदेश..

भाजपा नेता रूपसिंह मण्डावी लंबे समय से बस्तर अंचल में संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सरलता, जनसंपर्क और सामाजिक समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित किया है।

पार्टीजनों ने उनके मनोनयन को प्रदेश सरकार के जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया सार्थक कदम बताया है। वहीं भाजपा जिला कार्यालय बस्तर से शुभकामनाओं का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





