
जगदलपुर। दरभा ब्लॉक के ग्राम नेगानार में संभागीय कलार समाज (जुगानी) द्वारा जय सहशस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान सहशस्त्रबाहु अर्जुन से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा समाज को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विधायक किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि कलार समाज (जुगानी) हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सहशस्त्रबाहु अर्जुन जयंती मनाता है। समाज ने जो मांगें रखी हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। समाज को एकजुट रहकर विकास के पथ पर अग्रसर होना चाहिए, तभी सबका हित संभव है।
इस दौरान उन्होंने समाज के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक एकता और संस्कृति की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, राजेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य संपति नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, उपाध्यक्ष संतोष बघेल, गागराराम, अनंतराम कश्यप, सुरीजनाथ जायसवाल, सरपंच रूपमनी, जयमनी मोर्य, दलपत राय, सूनूराम नाग, उजयार राय, शांति राय, मनीषा राय, मंगल साय, मोहन जायसवाल, ईश्वर राय, मुन्ना लाल, कमलोचन जायसवाल, अर्जुन राय, भोला श्रीवास्तव, धमेंद्र ठाकुर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





