
कांग्रेस के मद्यनिषेध बयान पर भाजपा प्रवक्ता का पलटवार, बोले – ढोंग की राजनीति नहीं चलेगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा हाल ही में उठाए गए मद्यनिषेध के मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता शिव नारायण पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में शराब को घर-घर तक पहुँचाया गया, अब वही लोग मद्यनिषेध की बात कर रहे हैं। यह तो वही बात हुई ‘सौ-सौ चूहे खाय बिल्ली हज को चली।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय शराबबंदी के नाम पर सबसे बड़ा छलावा किया गया। न महिलाओं को राहत मिली, न समाज को सुरक्षा – बल्कि शराब की अवैध बिक्री से प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध की सौगात मिली।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का मद्यनिषेध पर ज्ञान सुनकर जनता हँस रही है। भाजपा सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि जनजागरूकता और सामाजिक सहयोग से प्रदेश में नशामुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, न कि कांग्रेस की तरह नारेबाजी और ढोंग से।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




