
जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस. के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध रेत खनन पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खनि अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में गठित खनिज जांच दल ने ग्राम बनियागांव में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से गौण खनिज रेत का उत्खनन करते छह वाहनों को पकड़ा।

कार्रवाई में पाँच टिप्पर और एक चैन माउंटेन पोकलेन मशीन को मौके पर जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया है। सभी वाहनों को खनिज सहित जब्त किया गया और वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

उक्त कार्रवाई के दौरान जांच दल में खनि अधिकारी शिखर चेरपा, खनि निरीक्षक मृदुल गुहा और खनि सिपाही डिकेश्वर खरे शामिल रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 एवं खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





