छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रूपसिंह मंडावी का पदभार ग्रहण, प्रदेश नेतृत्व रहा उपस्थित

रायपुर में मंडावी ने समाज के सशक्तिकरण की रखी नींव, मुख्यमंत्री साय ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ


रायपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, रायपुर में अपना पदभार विधिवत् ग्रहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंडावी जी के नेतृत्व में प्रदेश के अनुसूचित जनजाति समाज के विकास और उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रूपसिंह मंडावी के नए दायित्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। सामाजिक न्याय, आदिवासी सशक्तिकरण और अधिकारों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर नेताओं ने भरोसा जताया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षगण, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!