छत्तीसगढ़जगदलपुरराष्ट्रीयसोशल

जगदलपुर में दिखेगी ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ जी की जीवंत गाथा, ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक, युगप्रवर्तक ‘डॉ. हेडगेवार’ के जीवन पर आधारित भव्य नाटक का हुआ ऐलान, नगर संघचालक सुबीर नन्दी ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा

जगदलपुर। शहर में आयोजित होने वाले “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार – संघ सृजन का भव्य नाट्य अविष्कार” कार्यक्रम को लेकर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं नगर संघचालक सुबीर नन्दी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम जगतु माहरा बहुउद्देशीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल प्रांगण) जगदलपुर में 14 नवम्बर को शाम 5:30 बजे से आयोजित होगा।
नगर संघचालक श्री नन्दी ने कहा कि यह नाट्य प्रस्तुति न केवल डॉ. हेडगेवार जी के जीवन आदर्शों को दर्शाएगी, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनके दूरदर्शी योगदान को भी नए रूप में सामने लाएगी।

प्रेसवार्ता में सुबीर नन्दी ने कहा कि यह आयोजन समाज को प्रेरणा देने वाला होगा और युवा पीढ़ी को संगठन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों से अवगत कराएगा। उन्होंने बताया कि नाट्य रूपांतरण में डॉ. हेडगेवार के संघर्षपूर्ण जीवन, संगठन निर्माण की यात्रा और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसमें प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ऐतिहासिक प्रस्तुति का साक्षी बनने की अपील भी की गई।

प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख सिद्धार्थ तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे एवं कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!