छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

14 नवंबर को कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर टिकी निगाहें

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक कई प्रमुख विषयों और आगामी नीतिगत फैसलों के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। शासन व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रगति, विभागीय प्रस्तुतिकरण और आने वाले महीनों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

अधिकारियों और विभागों को इससे संबंधित आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे प्रदेश की निगाहें एक बार फिर सरकार की इस उच्चस्तरीय बैठक पर टिकी हुई हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!