
माई दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश के खुशहाली की मंगलकामना की
आत्मीय स्वागत के लिए रूपसिंह मण्डावी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी का जगदलपुर आगमन सोमवार को ऐतिहासिक बन गया। एसबीआई चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों, फूल मालाओं और जयघोषों के बीच उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। पूरा चौक ‘रूपसिंह मण्डावी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

स्वागत समारोह के बाद श्री मण्डावी सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
स्वागत के उपरांत छत्तीसगढ़ अजजा आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जगदलपुर के इस स्नेह और सम्मान ने मेरे संकल्प को और मजबूत किया है। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में मैं पूरी निष्ठा से काम करते हुए आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता और जनप्रिय संगठनकर्ता रूपसिंह मण्डावी पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उनके कार्यकाल को संगठन एवं जनसंपर्क दोनों स्तरों पर अत्यंत सराहनीय माना जाता है।
नए पदभार के साथ उनका यह प्रथम नगर दौरा प्रदेश में आदिवासी कल्याण और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में नई उम्मीदों की किरण के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, नगर मंडल अध्यक्ष द्वय प्रकाश झा एवं अविनाश श्रीवास्तव, आर्येन्द्र सिंह आर्य, सुरेश गुप्ता, अतुल सिम्हा, संजय चन्द्राकर, दिगंबर राव, संतोष बाजपेयी, यशवर्धन राव, नरेन्द्र पाणिग्रही, पुरूषोत्तम जोशी, दशरथ गुप्ता, विक्रम सिंह यादव, सुधा मिश्रा, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, मनोहर तिवारी, रामकुमारी यादव, त्रिवेणी रंधारी, शशिनाथ पाठक, राजपाल कसेर, श्रीपाल जैन, कृष्णा ठाकुर, अविनाश गौतम, ब्रिजेश शर्मा, विपिन मालवीय, कमलेश विश्वकर्मा, बंटू पाण्डेय, सूर्यभूषण सिंह, नरेन्द्र पाण्डे, ब्रिजेश कपूर, अभिलाष यादव, हरीश पारेख, दिनेश पाण्डे, रघु सेठिया, परीस बेसरा, मनीविक्रम नायडू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





