
जगदलपुर। आंध्र प्रदेश के ऑलूरी सीताराम राजू ज़िले के मारेडुमिली जंगल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इन्हीं मृतकों में माओवादी संगठन के सबसे वांछित और दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय टॉप कमांडर माडवी हिडमा के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि, हिडमा की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है।
हिडमा छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था और उस पर भारी इनाम भी घोषित था।
सुरक्षा बलों का कहना है कि शवों की औपचारिक पहचान के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
देखें वीडियो..
गृहमंत्री विजय शर्मा से कहा है कि हिड़मा के मारे जाने की सूचना है, किन्तु तकनीकी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





