छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

दंतेश्वरी फार्मेसी कॉलेज में गूंजा सड़क सुरक्षा संदेश, छात्रों ने लिया नियमों के पालन का संकल्प, एक स्वर में कहा – पहनेंगे हेलमेट 

बस्तर के युवाओं को डीएसपी संतोष जैन की सीख – सड़क पर जिम्मेदारी जरूरी

“नो हेलमेट, नो एंट्री” – कॉलेज प्राचार्य का सख्त निर्देश, छात्रों ने भरी हामी

बस्तर ट्रैफिक पुलिस की पहल सफल – युवाओं ने सड़क सुरक्षा को बनाया जीवन मंत्र

जगदलपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2025 के अंतर्गत पूरे बस्तर जिले में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दंतेश्वरी फार्मेसी कॉलेज, बोरपदर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के करीब 100 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग और प्रकाश देवांगन ने ट्रैफिक नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, रोकथाम के उपाय और गुड सेमेरिटन कानून के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने बस्तर क्षेत्र में हुई पूर्व दुर्घटनाओं के उदाहरण देते हुए छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

कॉलेज के प्राचार्य ने स्पष्ट घोषणा की कि अब कोई भी छात्र बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से कॉलेज में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस पर सभी छात्रों ने पूर्ण सहमति जताई और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाने का वादा किया।
छात्रों और शिक्षकों ने ध्यानपूर्वक सभी बातों को सुना और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
बस्तर में जागरूकता की यह मुहिम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापक, स्टाफ सहित यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!