छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने की नई टीम की घोषणा, संगठन को मिले नए चेहरे

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने की पदाधिकारियों की सूची जारी

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला संगठन को नई ऊर्जा और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ाने के लिए नई टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने 22 पदाधिकारियों की सूची जारी की।

घोषित टीम में संगठनात्मक संतुलन, अनुभव और युवाओं की भागीदारी का ध्यान रखा गया है। सूची में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारियों को शामिल किया गया है।

भाजपा बस्तर की नई घोषित टीम में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नरसिंह राव, ललिता बघेल, आर्येन्द्र सिंह आर्य, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू और लखीधर बघेल को सौंपी गई है। वहीं संगठन के महत्वपूर्ण पद महामंत्री के रूप में रजनीश पाणिग्रही और परीसराम बेसरा को नियुक्त किया गया है। मंत्री के रूप में फूलसिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, खितेश मौर्य, किरण सेन और रैतूराम बघेल शामिल हैं। संगठन की वित्तीय व्यवस्था के लिए प्रदीप देवांगन को कोषाध्यक्ष तथा विपिन मालवीय को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन संचालन के लिए रोहित त्रिवेदी को कार्यालय मंत्री और राजपाल कसेर को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रबंधन हेतु आलोक अवस्थी को मीडिया प्रभारी एवं कृष्ण कुमार शुक्ला को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी देते हुए दिनेश के.जी. को सोशल मीडिया प्रभारी और सुरेश मिश्रा को सोशल मीडिया सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
इस घोषणा के साथ भाजपा बस्तर में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि यह टीम संगठन के विस्तार, जनसंपर्क, बस्तर के मुद्दों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनने की अपील की।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!