छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा पश्चिम नगर मण्डल ने मनाया मितानीन दिवस, मितानीन बहनों का किया सम्मान

जगदलपुर। भाजपा पश्चिम नगर मंडल द्वारा आज रविवार को मितानिन दिवस मनाते हुये मितानीन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। स्थानीय गंगा नगर वार्ड के माड़िया सराय भवन में कार्यक्रम आयोजित कर मितानिन बहनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीसराम बेसरा और पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने मितानीन दिवस की शुभकामनाएँ देते हुये मितानीन कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की सराहना की। मितानीन दिवस के आयोजन में सुमित्रा कश्यप (मितानिन ट्रेनर), नवीन कुरैशी (क्षेत्रीय समन्वयक), सुमनी ठाकुर, पार्वती नाग, जुबेदा बेगम, मालती ठाकुर, कनेश्वरी साहू, रेखा उपाध्याय, रजनी सोनी, धनिता साहू, अंविका यादव, मनीषा चौधरी, चंद्रा शर्मा, दीपा बघेल, रुनझुन ठाकुर का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम अवसर में प्रमुख रूप से जिला मंत्री रैतु राम कश्यप, नगर मण्डल महामंत्री संजय चंद्राकर, जिला कार्यालय सह-प्रभारी राजपाल कसेर, मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, नगर मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद आशा साहू, युवा मोर्चा सदस्य अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!