छत्तीसगढ़ जनसंपर्कनई दिल्लीस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य को नई दिशा : सीएम विष्णुदेव साय की दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र से सहयोग पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, मेडिकल संसाधनों के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के निर्माण पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र से सहयोग और आवश्यक संसाधनों की मांग रखी। इस दौरान दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया।

इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में संभावित बड़े बदलावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश के मेडिकल ढांचे को नई आधुनिक योजनाओं और केन्द्रीय सहयोग से और भी मजबूत किया जाएगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!