छत्तीसगढ़जगदलपुर

आस्था का सम्मान, विकास का विस्तार : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव के प्रयास से मिली एक करोड़ की सौगात, विभिन्न धार्मिक स्थलों का होगा उन्नयन

जगदलपुर में धार्मिक धरोहरों का नया अध्याय – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का होगा उन्नयन एवं विकास

बस्तर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत एक करोड़ से होगा मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिर से हमारी आस्था एवं भावनात्मक जुड़ाव – किरण देव

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व व प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार तेज गति से हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनभावनाओं के साथ जनमानस के मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है। जिसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के प्रयास से एक और सौगात विधानसभा क्षेत्र में माता गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन विकास कार्य के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण से राशि 100 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे हमारे मातागुड़ी एवं मंदिरों का विकास कार्य जल्द प्रारंभ होगा। बस्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के पहल एवं प्रयास से लगातार हमारे माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। बस्तरवासियों की वर्षो की मांग पर लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन व विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मांग किया गया था। जनभावनाओं के मांग को गंभीरता से लेते मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने बस्तर विकास प्राधिकरण से विभिन्न माता गुड़ी,देव गुड़ी एवं मंदिरों के लिए राशि 100 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया है। श्री किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम 01.बीजापुट के उपनपाल कोंदई माता गुड़ी उन्नयन कार्य हेतु राशि 15 लाख रुपए। 02. ग्राम रामपाल करनपुर में शिव गुड़ी उन्नयन एवं विकास कार्य राशि 10 लाख रुपए। 03.ग्राम करनपुर ठाकुरानी माता गुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु राशि 05 लाख रुपए। 04.ग्राम हल्बाकचौरा में मां गंगादई माता गुड़ी में आहता निर्माण व अन्य कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 05. छत्रपति शिवाजी वार्ड में हिंगलाजिन माता गुड़ी के उन्नयन व विकास कार्य हेतु राशि 05 लाख रुपए। 06. गुण्डाधुर वार्ड में शिव गुड़ी का उन्नयन व विकास कार्य हेतु राशि 10 लाख रुपए। 07. प्रवीर वार्ड में लक्ष्मी नारायण मंदिर में देव गुड़ी में शेड़ निर्माण हेतु राशि 10 लाख रुपए। 08. विजय वार्ड में शीतला माता मंदिर में शेड़ निर्माण व विकास कार्य हेतु राशि 10 लाख रुपए। 09. सुभाष चंद्र वार्ड टेकरी हनुमान मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु राशि 10 लाख रुपए। 10. अब्दुल कलाम वार्ड में हिंगलाजिन माता गुड़ी में उन्नयन व विकास कार्य हेतु राशि 05 लाख रुपए की कुल 100 लाख रुपए की राशि स्वीकृत बस्तर विकास प्राधिकरण से किया गया है।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता, एवं भक्तजनों में काफी हर्ष व्याप्त है। हमारे संवेदनशील विधायक श्री किरण देव के प्रयास से जनभावनाओं को लेकर सजगता के साथ क्षेत्र का हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता के आस्था एवं विश्वास और भावनाओं को लेकर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन व विकास कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बस्तर विकास प्राधिकरण से विभिन्न माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे सभी मांगों को लेकर गंभीरता से लेते हुए हमारी मांगों को पूरा कर रहे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!