छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

जल संकट का अंत : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव के निर्देश पर तीन दिन में लगा नया सोलर ड्यूल पंप

ग्रामीणों को बड़ी राहत, विधायक की पहल से रिकॉर्ड समय में बहाल हुई पेयजल व्यवस्था

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लॉक के ग्राम मावलीपदर खासपारा में विगत दिनों सोलर ड्यूल पंप अचानक खराब हो जाने से ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति बिगड़ने पर ग्राम के सरपंच एस.आर. नाग सहित ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव को दी।

समस्या मिलते ही विधायक श्री देव तुरंत सक्रिय हुए और संबंधित क्रेडा विभाग को तत्काल तकनीकी टीम भेजकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों को पानी जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, इसलिए पंप को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू किया जाए।

विधायक के निर्देश पर क्रेडा विभाग की तकनीकी टीम तुरंत खासपारा पहुंची। टीम ने पुराने पंप की खराबी दूर करते हुए नया सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया और पंप को चालू कर ग्रामीणों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की। तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान से ग्रामीणों में राहत की भावना दिखी।

ग्रामवासियों एवं सरपंच एस.आर. नाग ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए विधायक किरण देव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक को जानकारी मिलते ही उन्होंने विभाग को निर्देश दिया और हमारी पानी की समस्या तुरंत दूर हो गई। उनके इस संवेदनशील और त्वरित निर्णय के लिए हम ह्रदय से धन्यवाद देते हैं।
विधायक की तत्परता से ग्रामीणों की प्यास बुझी और क्षेत्र में एक बार फिर भरोसे का एहसास मजबूत हुआ।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!