
रायपुर। देर रात स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एयरपोर्ट पहुंचे और आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अमित शाह के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्री किरण देव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गृहमंत्री का अभिवादन किया और प्रदेश के राजनीतिक एवं विकासात्मक विषयों पर उनसे संक्षिप्त चर्चा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





