छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर किया गरिमामय अभिनंदन
एयरपोर्ट पर उमड़ा जोश : प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर सीएम साय ने दी नए संकल्पों की झलक

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उमड़ा उत्साह, छत्तीसगढ़ में ‘विकास संकल्प’ का नया संदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन धरती आज एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री के आगमन के साथ एयरपोर्ट परिसर में उत्साह, जोश और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और प्रदेशवासियों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित जनों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, सभी ने प्रधानमंत्री के स्वागत में जयकारे लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को प्रदेश में आने वाले समय के विकास, निवेश और जनता-केंद्रित नीतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आगमन छत्तीसगढ़ के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प लेकर आया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





