छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ की शान बनीं हीराबाई झरेका बघेल, विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रायपुर। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आज छत्तीसगढ़ का गौरव उस समय और बढ़ गया, जब राज्य की विख्यात शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को धातुकला में उनके असाधारण योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया।
हीराबाई झरेका बघेल की पहचान धातुकला की पारंपरिक बस्तर शैली को आधुनिक मंच पर ले जाने वाली कलाकार के रूप में होती है। वर्षों की मेहनत, समर्पण और कला के प्रति गहरी निष्ठा का यह ऐसा सम्मान है, जिसने न सिर्फ छत्तीसगढ़ की धरोहर को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





