
एयर कार्गो सुविधा से बस्तर के ग्राहकों को अब पहले से कहीं अधिक तेज और भरोसेमंद स्पीड पोस्ट सेवा मिलेगी – अधीक्षक डाकघर ज्ञानेश मिश्रा
जगदलपुर। बस्तर के लाखों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी – भारतीय डाक विभाग ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से घरेलू एयर कार्गो सेवा पुनः शुरू कर दी है। इसके बाद बस्तर से भेजे जाने वाले स्पीड पोस्ट पत्र और पार्सल अब सीधे हवाई मार्ग से देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचेंगे, जिससे वितरण समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।
बस्तर के ग्राहकों को सीधा फायदा
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, पुणे और अहमदाबाद तक सीधी एयर रूट सुविधा
- गुवाहाटी, पटना, लखनऊ और कोच्ची तक रैंप सुविधा के जरिये तेज प्रेषण
- त्योहार व ई-कॉमर्स सीजन में तेज निकासी और अधिक क्षमता
- महत्वपूर्ण दस्तावेजों और पार्सलों की सटीक ट्रैकिंग और समयबद्ध डिलीवरी
बस्तर में बनी मेल मॉनिटरिंग यूनिट – अब हर पार्सल पर होगी एंड-टू-एंड नज़र
बस्तर डाक संभाग ने स्पीड पोस्ट और पार्सलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक समर्पित मेल मॉनिटरिंग यूनिट (MMU) की स्थापना की है, जो बुकिंग से लेकर वितरण तक हर चरण पर सतत निगरानी रखेगी।
MMU की प्रमुख जिम्मेदारियाँ –
- बस्तर से भेजी गई हर स्पीड पोस्ट व पार्सल की आउटवर्ड मॉनिटरिंग
- बस्तर में आने वाली सभी डाक सामग्री की इनवर्ड मॉनिटरिंग
- बैग मूवमेंट और ट्रांजिट टाइम की नियमित समीक्षा
- वितरण में देरी होने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई
दैनिक डिजिटल रिपोर्टिंग और सभी डाकघरों के साथ समन्वय से यह यूनिट सेवा को और भी तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगी।
बस्तर के लिए बड़ी सुविधा – अधीक्षक डाकघर
अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग ज्ञानेश कुमार मिश्रा ने कहा कि रायपुर एयर कार्गो सुविधा से बस्तर के ग्राहकों को अब पहले से कहीं अधिक तेज और भरोसेमंद स्पीड पोस्ट सेवा मिलेगी। मेल मॉनिटरिंग यूनिट की स्थापना से हमारी परिचालन क्षमता मजबूत हुई है, जिससे बुकिंग से लेकर वितरण तक हर स्तर पर बेहतर सेवा दे पाएंगे।
डाक विभाग की अपील
भारतीय डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित, समयबद्ध और विश्वसनीय सेवा का लाभ उठाने के लिए स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं को प्राथमिकता दें।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




