छत्तीसगढ़रायपुर

लोकतंत्र और जनहित के केंद्र में संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप का शुभ प्रवेश, विधिवत पूजा-अर्चना कर संभाला कार्यभार

जनसेवा के संकल्प के साथ मंत्री केदार कश्यप का नए विधानसभा स्थित कार्यालय में प्रवेश

रायपुर। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज विधिवत पूजा-अर्चना कर नवीन विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय में शुभ प्रवेश किया। इस अवसर पर मंत्रोच्चार एवं वैदिक विधि-विधान के साथ माई दंतेश्वरी की पूजा सम्पन्न हुई, जिसमें सुख-समृद्धि, सुशासन एवं प्रदेश की उन्नति की कामना की गई।

नवीन विधानसभा भवन में कार्यालय प्रवेश के अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि यह स्थान जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों का केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जनहित में प्रभावी और पारदर्शी कार्य करेगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं शुभेच्छुजन उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!