छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

धान खरीदी में किसानों को राहत दिलाने भाजपा की पहल : जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने मंत्री केदार कश्यप व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की चर्चा

मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू

जगदलपुर। धान खरीदी के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने त्वरित पहल की। उन्होंने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव से फोन पर चर्चा कर किसानों को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डे ने चर्चा के दौरान खरीदी केंद्रों में टोकन सीमा बढ़ाने सहित तकनीकी अड़चनों से अवगत कराया। इस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही है।
भाजपा नेतृत्व की इस त्वरित पहल से किसानों का विश्वास और मजबूत होगा, साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाकर उन्हें शीघ्र राहत मिलेगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!