
भाजपा ने किया जगदलपुर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन
25 दिसम्बर को अटल स्मृति दिवस और 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस भव्य रूप से मनायेगी भाजपा, मण्डल स्तर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता, भाजपा कर रही उनके सपनों को साकार – बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन की गतिविधियों की रफ़्तार बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनता के बीच जाकर सतत् कार्य करने हेतु लगातार संगठनात्मक बैठकें कर रही है। इसी तारतम्य में आज शनिवार को भाजपा द्वारा जगदलपुर विधानसभा स्तरीय बैठक का महत्वपूर्ण आयोजन स्थानीय वीर सावरकर भवन में किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपल्बधियों व लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया और भारत के युग पुरूष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष 25 दिसम्बर को भव्यता के साथ मनाने व 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस का आयोजन व्यापक रूप से करने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुये अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना महती ज़िम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने सक्रिय भूमिका निभाये। बैठक में बस्तर जिला संगठन प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि अटल स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रम सभी मण्डलों में मनाये जायेंगे। जिसकी समग्र तैयारियां समय पूर्व पूरी हो। श्री लाटिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा एनडीए सरकार के दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पूर्व-पश्चिम उत्तर-दक्षिण को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिये किये गये कार्यो को याद करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी के सपनों को साकार करने पूर्व में डा. रमन सिंह व वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में विकास व जनहित के कार्यों का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रस्तावना उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री परीस बेसरा ने किया।

जगदलपुर विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप,पूर्व जिलाअध्यक्ष विद्या शरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह आर्य, पदलाम नाग, अनिल शर्मा, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, रोहित त्रिवेदी, सुब्रतो विश्वास, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेन्द्र सेठिया, हरिराम मण्डावी, देवीप्रसाद बेंजाम,किरण सेन, फूल सिंह सेठिया आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




