छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जगदलपुर में पोलियो उन्मूलन का संकल्प, नगर निगम अध्यक्ष (स्पीकर) ने नन्हे बच्चों को पिलाई पोलियो दवा

जगदलपुर। नगर निगम अध्यक्ष (स्पीकर) खेमसिंह देवांगन ने सरदार भगतसिंह माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की दिशा में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य के लिए इस अभियान का समर्थन किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!