छत्तीसगढ़जगदलपुरशिक्षा

बस्तर पुलिस की सराहनीय पहल : नवोदय विद्यालय धरमपुरा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 400 छात्र-छात्राओं को मिला जीवन रक्षा का ज्ञान

नवोदय विद्यालय में सड़क सुरक्षा का पाठ, छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों के पालन का लिया संकल्प

जगदलपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय धरमपुरा में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सहित लगभग 400 लोग उपस्थित रहे।

यह अभियान शलभ सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, बस्तर) के मार्गदर्शन एवं महेश्वर नाग (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के पर्यवेक्षण में संपूर्ण बस्तर जिले में संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान संतोष जैन (उप पुलिस अधीक्षक, यातायात), मधुसूदन नाग (यातायात प्रभारी) एवं राजकुमार आडील द्वारा यातायात नियम, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, उनकी रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुड सेमेरिटन लॉ के बारे में समझाते हुए बताया गया कि दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वालों को कानून संरक्षण प्रदान करता है।

अधिकारियों ने क्षेत्र में पूर्व में घटित सड़क दुर्घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से सावधानी और नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे ध्यान से मार्गदर्शन सुना और भविष्य में स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्रों में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!