
अटल जी की जयंती पर अटल उद्यान में श्रद्धा और संकल्प का दीपोत्सव

जगदलपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृतियों को नमन करते हुए आज सायंकाल शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल उद्यान में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भावपूर्ण दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे पूरा उद्यान दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास मिश्रा ने अपने संबोधन में अटल जी के प्रेरणादायी जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन की अवधारणा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम का आदर्श उदाहरण है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से श्रद्धा, एकता और संगठनात्मक समर्पण का अनुपम संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह आर्य, जिला महामंत्री द्वय रजनीश पाणिग्राही, परिसराम बेसरा, महापौर संजय पाण्डे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर सहित भारी संख्या में भाजपा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




