छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

विधायक किरण देव का विकास संकल्प : दरभा–जगदलपुर को 14.50 करोड़ की जल–समृद्धि सौगात, बोले – स्टॉपडेम–सोलर पंप से गांव होंगे आत्मनिर्भर, किसानों को मिलेगा स्थायी जल लाभ

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के संकल्प से बदलेगा दरभा–जगदलपुर का जल भविष्य, स्टॉपडेम, सोलर पंप व तालाब उन्नयन कार्यों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा एवं जगदलपुर विकासखंड में जल संरक्षण और ग्रामीण समृद्धि को नई दिशा देने वाले विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम मंगनार, कोयनार, कांदानार, नागलसर एवं कुम्हली में स्टॉपडेम सह सोलर पंप तथा तालाब उन्नयन सहित कुल 14 करोड़ 50 लाख रुपये के कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है और सरकार की प्राथमिकता गांव, किसान और जल संसाधनों का सशक्तिकरण है। इन परियोजनाओं से सिंचाई, पेयजल उपलब्धता और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

परियोजना के अंतर्गत ग्राम मंगनार में तालाब उन्नयन निर्माण कार्य ₹ 2 करोड़ 97 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं ग्राम कोयनार में स्टॉपडेम निर्माण कार्य ₹ 2 करोड़ 90 लाख, ग्राम कांदानार में स्टॉपडेम निर्माण ₹ 2 करोड़ 96 लाख, ग्राम कुम्हली में स्टॉपडेम निर्माण ₹ 2 करोड़ 90 लाख तथा ग्राम नागलसर में स्टॉपडेम निर्माण ₹ 2 करोड़ 75 लाख की लागत से किया जाएगा। इस प्रकार दरभा एवं जगदलपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में कुल ₹14 करोड़ 50 लाख की लागत से जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण कार्य संपादित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और जनमानस को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।

श्री देव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध गांव के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में ये कार्य मील का पत्थर सिद्ध होंगे। स्टॉपडेम सह सोलर पंप से किसानों को सिंचाई में सहूलियत मिलेगी, वहीं तालाब उन्नयन से जल संरक्षण व संवर्धन को बल मिलेगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी मांगें भी रखीं, जिन पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर विद्याशरण तिवारी, रजनीश पानीग्राही,मनोहर तिवारी, नरसिंह राव, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, महेन्द्र सेठिया,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, पदलाम नाग,उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संपत्ति महादेव नाग, जनपद सदस्य जयमनी मोर्य, संरपंच रूकमणी मोर्य ,बुधनी बधेल,सोनाधर कश्यप, एवं राजेश शर्मा,लखींधर बधेल, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया, नारायण बुरानी,लैखन बधेल, अजय, रधु सेठिया सहित भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!