छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 : हेलमेट–सीटबेल्ट जागरूकता रैली से गूंजा जगदलपुर

बस्तर पुलिस की अपील – नियम अपनाइए, सुरक्षित सफर पाइए

जगदलपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत आज यातायात शाखा जगदलपुर से हेलमेट एवं सीटबेल्ट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, बस्तर ने किया। उनके साथ माहेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा योगेश देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) भी उपस्थित रहे।

यह जागरूकता रैली जगदलपुर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों—कोतवाली चौक, एसबीआई चौक, महावीर चौक, मिताली चौक, नावेल्टी चौक, गोल बाजार चौक, गुरु गोविन्द सिंह चौक, कोर्ट तिराहा, लाल चर्च तिराहा, चांदनी चौक, शहीद पार्क तिराहा एवं झंकार टॉकीज रोड—से होते हुए पुनः यातायात शाखा जगदलपुर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बैनर-पोस्टर एवं नारों के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से लगातार आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने नागरिकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओवरस्पीड, ओवरटेक एवं तीन सवारी जैसे नियम उल्लंघन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण हैं, जिनसे हर हाल में बचना चाहिए। हेलमेट और सीटबेल्ट न केवल नियम हैं, बल्कि जीवन रक्षक भी हैं।

कार्यक्रम में लक्ष्मण पोटाई, दीपमाला कुर्रे, संगम राम, संतोष जैन, मधुसूदन सिंह नाग सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, यातायात स्टाफ, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ एवं अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!