
मानवता की मिसाल – जब हर सेकेंड था अहम, एएसआई यतेंद्र देवांगन ने दिखाई साहस और सेवा भावना
जगदलपुर। शहर के लोहंडीगुड़ा मार्ग पर पोटानार समीप शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल के पैर की हड्डी में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव की आशंका बनी।
घटना की जानकारी मिलते ही यातायात विभाग जगदलपुर में पदस्थ एएसआई यतेंद्र देवांगन मौके पर रुके और बिना समय गंवाए मानवता की मिसाल पेश की। तत्काल संसाधनों की कमी के बावजूद, उन्होंने देशी जुगाड़ का सहारा लेते हुए बांस की कमची से घायल के पैर को सुरक्षित रूप से स्थिर किया, जिससे रक्तस्राव और विकृति को रोका जा सके।

एएसआई देवांगन ने आम नागरिकों के सहयोग से प्राथमिक सुरक्षा सुनिश्चित की और तत्पश्चात 112 सेवा को बुलाकर घायल को लोहंडीगुड़ा अस्पताल भिजवाया। उनकी त्वरित सूझबूझ और संवेदनशीलता ने न केवल घायल को समय पर उपचार दिलाया, बल्कि एक अनमोल जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




