छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नियुक्ति के लिए भाजपा संगठन व शासन का जताया आभार
जगदलपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री श्रीनिवास मिश्रा की नियुक्ति के पश्चात आज रायपुर में वरिष्ठ नेता द्वय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संगठन एवं शासन के प्रति विश्वास जताते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए तत्परता से कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर श्री दिलीप कुशवाह एवं श्री रंजीत पाण्डे भी उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





