
सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
जगदलपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर आज जगदलपुर जिला मुख्यालय में एक गरिमामय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई दिनों बाद संगठन से जुड़े साथियों के साथ पुनः मिलने का अवसर मिलने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन से जुड़े सदस्यों, उनके परिवारजनों तथा सामाजिक व बौद्धिक वर्ग के सानिध्य में किया गया। आयोजन में संगठन के प्रदेश सचिव शंकर श्रीवास, बस्तर संभाग अध्यक्ष शंकर सेन, जिला महासचिव गणेश ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार बलराम शैंडिल्या, जिला सचिव गौरी शंकर श्रीवास, मीडिया प्रभारी सौरभ सेन, वरिष्ठ सदस्य संदीप श्रीवास, कार्यकारिणी सदस्य राजेश श्रीवास, गोपाल ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। सभी उपस्थितजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजन के सफल संचालन हेतु सभी साथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आयोजकों ने सहृदय आभार व्यक्त किया।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




