छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात से मजबूत हुआ राष्ट्रसेवा का संकल्प, बूथ 174 में कार्यक्रम सम्पन्न

छत्रपति शिवाजी वार्ड में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ मन की बात का 130वां संस्करण

जगदलपुर। शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड के बूथ क्रमांक 174 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 130वां संस्करण का श्रवण उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ।
सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला सह-कोषाध्यक्ष विपिन मालवीय ने कहा कि मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विचार समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करते हैं।

वहीं पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश के.जी., बूथ अध्यक्ष तिरेंद्र सिंह ठाकुर, संयोजन मनमोहन बघेल, डोमू सिंह ठाकुर, नीलेश्वरी भागवतकर, संगीता मिश्रा, रूक्मणी, सुधा,कमला, अंजू, सहदेही, शिवम्, शुभम, अतुल, छोटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!