खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई : बालपेट-बालूद क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन व उत्खनन करते मशीन सहित 7 वाहन जब्त

जिला खनिज विभाग की संयुक्त टीम की सख्त छापेमारी
जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश एवं उप संचालक खनिज प्रशासन योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला खनिज विभाग द्वारा बालपेट एवं बालूद क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना अनुमति रेत परिवहन एवं अवैध उत्खनन करते हुए कुल 5 ट्रैक्टर, 1 जेसीबी मशीन एवं 1 ट्रैक्टर-लोडर मशीन सहित 7 वाहन/मशीनें जब्त की गईं।
खनिज विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। प्राथमिक जांच में सभी मामलों में रेत के अवैध परिवहन एवं उत्खनन की पुष्टि हुई है।
प्रकरणों में संबंधित वाहन एवं मशीन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(4) एवं 21(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भविष्य में बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन न करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई में खनि निरीक्षक अश्वनी झाड़ी एवं जिला खनिज जांच दल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




