छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

युवाओं की आवाज़ को बड़ी जिम्मेदारी – तेजतर्रार युवा ‘रामप्रसाद मौर्य’ बने भाजयुमो जिला महामंत्री

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले युवा मोर्चा को बस्तर जिले में और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और महामंत्री की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अभिलाष यादव एवं सत्यम झा और युवा कार्यकर्ता रामप्रसाद मौर्य को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। युवा नेता रामप्रसाद मौर्य की महामंत्री पद पर महत्वपूर्ण नियुक्ति से जिले के युवाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

युवा नेता रामप्रसाद मौर्य

बता दें कि रामप्रसाद मौर्य लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्व, जिसमें अभाविप के नगर मंत्री, जिला सह संयोजक, विभाग संयोजक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और भाजयुमो भानपुरी के मंडल महामंत्री, जनजातीय गौरव समाज के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक जैसे विभिन्न दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन निष्ठा और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद रामप्रसाद मौर्य ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यह नियुक्ति जिले में भाजयुमो को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!