छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

दलपत सागर एनक्लेव में स्वच्छता का संकल्प, कॉलोनीवासियों ने चलाया सामूहिक श्रमदान अभियान

जगदलपुर। शहर के दलपत सागर एनक्लेव, पार्षद गली, वार्ड क्रमांक 18 में कॉलोनीवासियों द्वारा एक प्रेरणादायी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और पूरे कॉलोनी क्षेत्र की साफ़-सफाई कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान कॉलोनीवासियों ने यह सामूहिक सहमति बनाई कि भविष्य में कचरा खुले में नहीं फेंका जाएगा तथा सार्वजनिक स्थलों पर मवेशियों एवं आवारा पशुओं को भोजन न देकर, एक निश्चित स्थान अथवा अपने घर के सामने बर्तन में ही भोजन दिया जाएगा, जिससे गंदगी न फैले।

इस अवसर पर सभी कॉलोनीवासियों ने कॉलोनी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नरसिंह राव विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कॉलोनीवासियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

स्वच्छता अभियान में श्वेता पूनम, किया शाह, जयश्री, कांति लाल पटेल, विनिता, रिंकी, वंदना पटेल, अदिति सिवली जीत, कमल विश्वास, विनोद बोथरा, गंगाराम शर्मा, बीजू विश्वास, देवाशीष विश्वास, सी.एच. कोंडअय्या, नरेंद्र पटेल, सचिन एवं दीपक वर्मा सहित अनेक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!