
बस्तर संभाग में त्वरित और पारदर्शी दावा निपटान से बढ़ा आम जनता का विश्वास

जगदलपुर। डाक विभाग द्वारा संचालित डाक जीवन बीमा एक बार फिर अपने त्वरित और पारदर्शी दावा निपटान के माध्यम से आम जनता के लिए भरोसे का मजबूत आधार साबित हुआ है।
प्रकरण जगदलपुर से संबंधित है, जिसमें स्वर्गीय श्री रंजीत सिंह ध्रुव के अक्टूबर 2025 में दुखद निधन के पश्चात डाक जीवन बीमा के अंतर्गत 20 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी का बोनस सहित भुगतान नामिनी श्रीमती गेमलता ध्रुव को फरवरी 2026 में किया गया। इस प्रक्रिया में डाक विभाग ने सभी औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए एक माह से भी कम समय लिया।
इसी प्रकार कोण्डागांव में स्वर्गीय श्रीमती भारती ठाकुर के सितंबर 2025 में दुखद निधन के बाद डाक जीवन बीमा के अंतर्गत 10 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी का बोनस सहित भुगतान नामिनी श्री मनीष कुमार ठाकुर को फरवरी 2026 में किया गया। इस प्रकरण में भी डाक विभाग ने सभी औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए एक माह से भी कम समय में दावा निपटान किया।
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग द्वारा स्वयं नामिनी श्रीमती गेमलता ध्रुव एवं श्री मनीष कुमार ठाकुर को दावा राशि का चेक प्रदान किया गया, जो डाक विभाग की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सेवा-भाव का जीवंत उदाहरण है।
चेक प्राप्त करने के बाद मनीष कुमार ठाकुर ने कहा कि डाक विभाग ने मेरे परिवार को इस कठिन समय में जिस तेजी और सहयोग से सहायता दी, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं सभी लोगों से अपील करता हूँ कि वे सरकारी गारंटी वाली डाक जीवन बीमा को अवश्य अपनाएँ। यह सबसे सुरक्षित और लाभकारी बीमा योजना है।
डाक विभाग ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि डाक जीवन बीमा केवल बीमा नहीं, बल्कि संकट के समय परिवार का सच्चा सहारा है। सरकारी गारंटी, आकर्षक प्रीमियम दरें, उच्च बोनस और तेज दावा निपटान इसे देश की सबसे भरोसेमंद जीवन बीमा योजनाओं में शामिल करते हैं।
डाक विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए डाक जीवन बीमा को अपनी पहली पसंद बनाएं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




