हर वर्ग के विकास का विजन लेकर आया संकल्प बजट – रामप्रसाद मौर्य
जगदलपुर। भाजयुमो जिला महामंत्री रामप्रसाद मौर्य ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लगभग 1.72 लाख करोड़ के “संकल्प बजट” का स्वागत करते हुए इसे युवा, किसान, महिला एवं गरीब वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मजबूत आधार बनेगा।
श्री मौर्य ने कहा कि इस बजट में सामाजिक क्षेत्र पर करीब 40 प्रतिशत व्यय का प्रावधान सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। बेटियों के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1.5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 50 प्रतिशत तक छूट, तथा किसानों के लिए लगभग 10,000 करोड़ रूपये की कृषक उन्नति योजना जैसे निर्णय समाज के हर वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाने वाले हैं।
उन्होंने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के लिए एजुकेशन सिटी की स्थापना, कुंकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज, इंद्रावती नदी पर 2000 करोड़ रुपये से अधिक लागत के बैराज तथा आधारभूत संरचना विकास के प्रावधानों को ऐतिहासिक कदम बताया। श्री मौर्य ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की दिशा में वन विभाग में 1000 पदों पर भर्ती एवं बस्तर फाइटर के 1500 पदों पर भर्ती की घोषणा प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि 23 नए औद्योगिक पार्क, उद्योग विकास के लिए करीब 250 करोड़ का प्रावधान और युवाओं के लिए स्किल एवं स्टार्टअप योजनाएं प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने का रोडमैप है।
भाजयुमो जिला महामंत्री रामप्रसाद मौर्य ने प्रदेश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा सभी के सपनों को साकार करने वाला बजट है, जो आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




