छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

माई दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में डोम शेड का होगा निर्माण : जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के विकास कार्यों के लिए 01 करोड़ रूपये राशि की मिली स्वीकृति, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के संवर्धन व उन्नयन कार्य हेतु 01 करोड़ रुपए की राशि की छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों के लिए उन्नयन कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का सहृदय आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 1. बस्तर की आराध्य माई दंतेश्वरी मंदिर में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए 2. ग्राम बम्हनी में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 3. ग्राम मांझीगुड़ा में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 04. ग्राम करनपुर में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए। 05. ग्राम गरावण्ड खुर्द में डोम शेड निर्माण कार्य हेतु राशि 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

श्री देव ने बताया सभी कार्यो को जल्द प्रारंभ किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि बस्तर की आराध्य माई दंतेश्वरी जी के मंदिर में भव्य डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं को डोम शेड के निर्माण से सुविधा मिलेगी। जनमानस के मांग के अनुरूप विकास कार्य कराए जायेंगे। श्री देव ने कहा बस्तर के विभिन्न स्थलों का संरक्षण व संवर्धन करना हमारा दायित्व है। जिसके तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे देवगुड़ी,मातागुड़ी, मंदिरों का लगातार संरक्षण व संवर्धन करने का कार्य किया जा रहा है। बस्तर में हमारे देवगुड़ी व मातागुड़ी का विशेष महत्व एवं आस्था का केंद्र है। जिसके उन्नयन व विकास कार्य के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। बस्तर की कला संस्कृति एवं परंपरा की अपनी अलग पहचान है। जिसके विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। श्री किरण देव ने कहा जगदलपुर विधानसभा के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों,मातागुड़ी एवं देवगुड़ी के साथ आस्था केंद्रों का लगातार विकास व उन्नयन कार्य किया जायेगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!