छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

प्रशिक्षण से संगठन की नीति, सिद्धांत, जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध होंगे कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

आसना में सरगीपाल मण्डल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने जिले में प्रत्येक मण्डल में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर रही है। आज रविवार को ग्राम आसना में सरगीपाल मण्डल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके देवतुल्य कार्यकर्ता हैं। राष्ट्र सेवा व जन सेवा भाजपा का मूलमंत्र है। हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो, अधिक निपुण बनें, उनके कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ही पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला लगायी जा रही हैं। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता संगठन की नीति, सिद्धांत, जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध बनेंगे और पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रीनिवास मिश्रा ने हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार से जानकारी रखीं। दो दिवसीय कार्यशाला में कल सोमवार को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत विषय पर सांसद महेश कश्यप,कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि विषय पर ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवासन राव मद्दी, वैचारिक अनुष्ठान विषय पर डा सुभाऊ कश्यप,कार्य पद्धति पर शेष नारायण तिवारी, सरकार की उपलब्धियां व क्रियान्वयन विषय पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,बूथ प्रबंधन पर सुधीर पाण्डेय व सोशल मीडिया पर पंकज आचार्य का संबोधन होगा।

सरगीपाल मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी, रामाश्रय सिंह,जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र आर्य, ललिता बघेल,सफीरा साहू,सोनबारी भद्रे, मण्डल पुरूषोत्तम जोशी,संतोष बिसाई, रोहित त्रिवेदी,रामू बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!