IAS ‘रजत बंसल’ को बड़ी जिम्मेदारी, CM सचिवालय में विशेष सचिव व जनसंपर्क आयुक्त की कमान

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS रजत बंसल को मल्टीपल चार्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम निर्णय लेते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2012 बैच के अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
देखें आदेश..

रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम में प्रबंध संचालक के रूप में कार्यरत हैं। नई नियुक्ति के साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (संवाद) तथा संचालक, भू-खनिक एवं खनिज प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जिससे उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रजत बंसल के अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिससे शासन के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





