
डीजल पर 10रू. प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी खत्म, पेट्रोल पर 13रू. से घटाकर 3रू. प्रति लीटर, महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कमलेश दिवान ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती का जोरदार स्वागत करते हुए इसे जनता को महंगाई से बचाने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया है।
- वैश्विक संकट के बीच मजबूत नेतृत्व का परिचय
श्री दिवान ने कहा कि वर्तमान में इराक, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल आया है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में जहां कई देश महंगाई से जूझ रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आम जनता को राहत देने का साहसिक कदम उठाया है।
- एक्साइज ड्यूटी में बड़ी राहत
उन्होंने बताया कि सरकार ने डीजल पर ₹10 प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी को समाप्त कर दिया है तथा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर मात्र ₹3 प्रति लीटर कर दिया है। इससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
- महंगाई पर सीधा वार
युवा नेता कमलेश दिवान ने कहा कि ईंधन की कीमतों का सीधा असर परिवहन, कृषि और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ता है। यदि यह निर्णय नहीं लिया जाता, तो आम जनता को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ता। मोदी सरकार राजस्व की चिंता किए बिना यह स्पष्ट कर दिया है कि उसके लिए जनता का हित सर्वोपरि है।
- युवा नेतृत्व की ओर से आभार
उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा कार्यकर्ताओं और आम जनता की ओर से इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है। यह निर्णय साबित करता है कि संकट के समय में मोदी सरकार ही देश की जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहती है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





