छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजयुमो बस्तर की नवीन जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची हुई जारी

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा, कहा - युवा मोर्चा की नई टीम संगठन को सशक्त बनाने संपूर्ण ऊर्जा से करे कार्य

आलेखराज तिवारी, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, विकास पात्रो को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का मिला दायित्व

भाजपा ने तेरह मण्डलों के भाजयुमो मण्डल अध्यक्षों के नाम भी घोषित किये

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला की नवीन जिला कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही जिले के सभी तेरह मण्डलों के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्षों के नाम घोषित किये गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिया की अनुशंसा से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव एवं जिला महामंत्री रामप्रसाद मौर्य व सत्यम झा की घोषणा पूर्व में ही हो गयी थी। आज सोमवार को घोषित भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, आलेखराज तिवारी, आनंद झा,अभिषेक तिवारी, विकास पात्रो व भरत ठाकुर बनाये गये हैं। जिला मंत्री विनोद पाण्डेय (बन्टू), अमित कपूर, डिकेश नाग, मयंक दीवान,विमल पाण्डेय, सोमप्रकाश जोशी व अनुष्का साहू बने हैं। कोषाध्यक्ष कृष्णा निषाद,सह कोषाध्यक्ष राहुल सोनी नियुक्त हुए हैं। मीडिया प्रभारी रोहन घोष,सह मीडिया प्रभारी मोरध्वज सेठिया, सोशल मीडिया प्रभारी तमिश नायडू व सह सोशल मीडिया प्रभारी पंकज राठौर को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री विवेक साहू, प्रशिक्षण प्रमुख परेश ताटी, स्वास्थ्य प्रमुख प्रतीक नायडू, विक्रम सिंह ठाकुर व दीपक पाण्डेय, कन्या शक्ति नुपुर समदार, काजल वर्मा, तेजस्वी घोष को बनाया गया है। आईटी सेल प्रभारी मुकेश शर्मा,जशवंत जोशी, जितेन्द्र बाकड़े, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनी विक्रम नायडू व राज देवांगन, विधि विधाय प्रभारी आदर्श ठाकुर व सुवेन्द्र भदौरिया, नीति एवं अनुसंधान रवि शर्मा व रवि नेताम,खेल एवं कला प्रभारी शरद श्रीवास्तव और मन की बात प्रभारी प्राचीन तिवारी बने हैं।

  • भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्षों के नाम

जिले के तेरह मण्डलों में भाजयुमो के घोषित मण्डल अध्यक्षो में बस्तर मण्डल में योगेश चंदेल, करपावण्ड मण्डल में तुलसीराम भारती, बकावण्ड मण्डल में भगत सोनी, तोकापाल मण्डल में शिव सूर्यवंशी, बास्तानार मण्डल में रुपाराम मुचाकी, नानगुर मण्डल में नरेंद्र पाण्डेय, सरगीपाल मण्डल में खगेश्वर कर्मा, भानपुरी मण्डल में ओम कश्यप,दरभा मण्डल में दिनेश पाण्डेय, जगदलपुर पश्चिम मण्डल में अनिमेष सिंह चौहान, जगदलपुर पूर्वी मण्डल में रमेश नायडू, लोहण्डीगुड़ा मण्डल में अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़ व महामंत्री लखन ठाकुर और नगरनार मण्डल में अध्यक्ष रुपेश समरथ व महामंत्री सुनील नाग को बनाया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भाजपा जिला युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!