
मेहनत, मार्गदर्शन और जुनून का शानदार परिणाम, कॉमर्स छात्रों ने उत्कृष्ट अंकों से बढ़ाया संस्थान का गौरव
जगदलपुर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ए.टी. इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं। संस्थान के होनहार छात्रों ने उत्कृष्ट अंकों के साथ न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे शहर और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
संस्थान की छात्रा वैष्णवी ठाकुर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। वहीं तनिष्क जैन ने 92.6%, वंशिका चौहान ने 92.4%, जिनिशा जैन ने 90.6% और इशिता जोशी ने 88.6% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
- विषयवार प्रदर्शन ने सबको किया प्रभावित
इकोनॉमिक्स विषय में वंशिका चौहान ने 99 अंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अलावा वैष्णवी ठाकुर ने 98, अंश चांडक ने 94, जबकि इशिता जोशी, राजा दुग्गड़ और सौम्या मोदी ने 91-91 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अकाउंट्स विषय में तनिष्क जैन ने 98 अंक प्राप्त कर अपनी महारत साबित की। वहीं जिनिशा जैन और मौली ने 94, प्रत्यूष और वैष्णवी ठाकुर ने 93, जबकि अल्विया, अंश और श्रुति ने 90 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
- मेहनत और मार्गदर्शन का शानदार संगम
इस सफलता में मान्या गुप्ता, आयुषी कुंडू, युवी जैन, पलक नायक, नैतिक लुंडक, जितेश चांडक, आदित्य वर्मा, शुभ जैन, प्रियांशु सुराना, आतिफ कुरैशी और प्रेम शर्मा जैसे विद्यार्थियों का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण रहा, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान की उपलब्धि को और भव्य बना दिया।
संस्थान की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय शिक्षकों तनीम मिर्ज़ा और अंकित सामंत को दिया जा रहा है, जिनके बेहतरीन मार्गदर्शन, अनुशासन और शिक्षण शैली ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
ए.टी. इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, सही दिशा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिल जाए तो सफलता निश्चित है। संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





