
जगदलपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने अफीम की तस्करी करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह (63 वर्ष), निवासी खुर्सीपार भिलाई, जिला दुर्ग के कब्जे से 167.2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी बस ड्राइवरी करते हुए अफीम की सप्लाई का काम करता था और ग्राहक की तलाश में रायपुर मुख्य मार्ग स्थित गोयल बाड़ी तिराहा के पास खड़ा था।
मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अफीम बिक्री करने के लिए परिवहन करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(B) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, सउनि प्रमोद सिन्हा, बिजेंदर सिंह, प्र.आर. – विनोद चांदने, आरक्षक – महेंद्र पटेल, वरुण बघेल, सोमालु , तोमन बघेल, बंसी मौर्य, हरीश सहित कोतवाली टीम की अहम भूमिका रही।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





