छत्तीसगढ़जगदलपुरराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद माई दंतेश्वरी के दरबार पहुँचे ‘विधान चंद्र कर’

छह माह पहले मांगी थी मन्नत, चुनावी सफलता के बाद माता के चरणों में टेका माथा

जगदलपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से करीब छह माह पूर्व भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्र कर ने दंतेवाड़ा स्थित माई दंतेश्वरी मंदिर में पहुंचकर भाजपा की विजय के लिए विशेष मन्नत मांगी थी। उन्होंने माता से प्रार्थना की थी कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हो और पार्टी का जनाधार मजबूत हो।

चुनाव परिणामों में भाजपा को भारी संख्या में सीटों पर जीत मिलने के बाद विधान चंद्र कर अपनी मन्नत पूरी करने बस्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माई दंतेश्वरी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी मौजूदगी रही। इस अवसर पर विधान चंद्र कर ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी में उनकी अटूट आस्था है और माता के आशीर्वाद से ही भाजपा लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि देशभर में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। बस्तर पहुंचकर माता के दर्शन करना उनके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भावनात्मक संतोष का विषय है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!