छत्तीसगढ़रायपुरसाहित्य सृजन

साहित्य साधना का गौरव : सुषमा प्रेम पटेल को मिला ‘शब्द शिखर सम्मान 2026’, छंदबद्ध काव्य-सृजन, हिंदी साहित्य सेवा और सांस्कृतिक चेतना के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

संवेदना, संस्कार और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत लेखनी को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

वक्ता मंच रायपुर के काव्य महाकुंभ में साहित्यकारों की मौजूदगी के बीच हुआ सम्मान समारोह

साहित्य के विविध आयामों में निरंतर सक्रिय योगदान पर सुषमा प्रेम पटेल का हुआ अभिनंदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा आयोजित “काव्य महाकुंभ 2026” में सुप्रसिद्ध साहित्यकारा एवं छंद साधिका सुषमा प्रेम पटेल को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं, छंदबद्ध काव्य-सृजन तथा हिंदी साहित्य के प्रति समर्पित योगदान के लिए “शब्द शिखर सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 31 मई 2026, रविवार को वृंदावन सभागृह, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सुषमा प्रेम पटेल अपनी रचनात्मकता, छंदों पर सशक्त पकड़ तथा साहित्य के विविध आयामों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए जानी जाती हैं। उनकी रचनाएँ संवेदना, संस्कार, सामाजिक चेतना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करती हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनके सतत योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर सुषमा प्रेम पटेल ने इस उपलब्धि को अपने पाठकों, साहित्यिक सहयोगियों एवं परिवारजनों के स्नेह और प्रेरणा का परिणाम बताते हुए संस्था वक्ता मंच के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!