छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर

मर्दापाल में विकास की मजबूत नींव : 23 पंचायतों में शुरू होंगे 4.06 करोड़ के जनहितकारी निर्माण कार्य, मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन को जमीन पर उतार रहे मंत्री केदार कश्यप

23 ग्राम पंचायतों में सड़क, पुलिया, स्कूल भवन, सामुदायिक भवन और डिजिटल सुविधा केंद्रों का होगा निर्माण

जगदलपुर। प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को मर्दापाल मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ₹4 करोड़ 6 लाख 67 हजार की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, सामुदायिक सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

मंत्री केदार कश्यप ने सबसे पहले ग्राम चांगेर में लगभग ₹77.96 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, नवीन प्राथमिक शाला भवन, सीसी सड़क, रंगमंच एवं सामुदायिक भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसके बाद ग्राम मूलनार में लगभग ₹90.79 लाख की लागत से पुलिया, बाउंड्रीवाल, सीसी सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

ग्राम पंचायत रानापाल, कोंगेरा, मुंगवाल एवं चेरंग में लगभग ₹28 लाख की लागत से पुलिया एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

इसी क्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत हथकली, मटवाल, पेरमापाल, नरिहा एवं आदनार में लगभग ₹99.99 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, नवीन शाला भवन एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और ग्राम बड़ेकुरुषनार में लगभग ₹88.14 लाख की लागत से पुलिया, रंगमंच, आहाता, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, नवीन प्राथमिक शाला भवन, सांस्कृतिक भवन एवं पंचायत भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसके अतिरिक्त ग्राम बेचा में लगभग ₹21.79 लाख की लागत से रंगमंच एवं माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगे ये निर्माण कार्य

भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, सामुदायिक अधोसंरचना और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और सामुदायिक भवन गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला हैं। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ गांव में ही उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक गतिविधियों और जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

केदार कश्यप ने कहा कि सुशासन की सरकार हर गांव को विकास, विश्वास और समृद्धि से जोड़ने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!