छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुरबस्तर संभाग

आत्मनिर्भर किसान, समृद्ध गांव, सहकारिता का संकल्प : सहकारी सप्ताह के चौथे दिन ग्रामीणों को मिला माइक्रो एटीएम से नगद, केसीसी और रुपे कार्ड का लाभ

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पहल से समितियों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच हुई और सशक्त

माइक्रो एटीएम और केसीसी से किसानों को मिल रही आसान वित्तीय सुविधा – श्रीनिवास मिश्रा

जगदलपुर। सहकारी सप्ताह के चौथे दिन आज आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जगदलपुर की मुख्य शाखा के अधीनस्थ समितियों में किसानों एवं ग्रामीण हितग्राहियों को माइक्रो एटीएम के माध्यम से नगद राशि वितरण, नवीन स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) तथा रुपे केसीसी कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा एवं संबंधित समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को कार्ड एवं वित्तीय सुविधाएं प्रदान करते हुए सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास का मजबूत आधार है। किसानों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। माइक्रो एटीएम, केसीसी एवं रुपे कार्ड के माध्यम से ग्रामीणों को त्वरित और सरल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। हमारा उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

वहीं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के. एस. ध्रुव एवं अतिरिक्त प्रबंधक एस. ए. रज़ा द्वारा लैंप्स सिरिसगुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को वित्तीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को सरल, सुलभ एवं त्वरित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता है।
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच मजबूत हो रही है तथा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!