छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

08 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे होगी बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण केबिनेट बैठक आगामी 08 जुलाई (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों और जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि बैठक में विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

प्रदेश की जनता और प्रशासनिक अमले की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और निर्णयों की उम्मीद जताई जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!