
सीजीटाइम्स। 06 सितम्बर 2019
जगदलपुर। बीती रात आडावाल (नयापारा) निवासी केदार ठाकुर अपने घर में सोया हुआ था। मुसलाधार बारिश के कारण एकाएक ही घर गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से घायल केदार ठाकुर को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया किंतु चिकित्सकों ने केदार ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन से प्राकृतिक आपदा व जान-माल के हानि की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने निर्देशित किया। इसके बाद प्रशासन की त्वरित पहल पर पीड़ित परिवारों को विधायक रेखचंद जैन ने राहत राशि का चेक वितरित किया।
विधायक रेखचंद जैन ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि उनके दुःख घड़ी में सब साथ हैं। इस दौरान जनपद सदस्य वेंकट राव, सरपंच जयंती कश्यप, पंच विजय सिंह, हेमु उपाध्यक्ष, योगेश पानीग्राही, जनपद पंचायत सीईओ ओमप्रकाश उईके मौजूद रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





